Viral Video: बिजली कटी तो टॉर्च की रोशनी में डॉक्टरों ने किया महिला का इलाज, सुपरिटेंडेंट ने बताई ये बड़ी समस्या
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Ballia: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) जिले में बिजली कटौती के चलते अस्पताल (Hospital) के डॉक्टरों को मोबाइल टॉर्च (Mobile Torch) की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बलिया जिले में भारी बारिश के कारण अस्पताल को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी लाइट भी न होने के कारण डॉक्टरों ने टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया। हालांकि बलिया जिला अस्पताल के प्रभारी प्रमुख डॉ. आरडी राम ने बताया कि डॉक्टरों को केवल 15-20 मिनट के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था। उन्होंने दावा किया कि स्टाफ को जनरेटर चालू करने में कुछ समय लग गया था, क्योंकि बैटरी अलग रखी हुई थी।
ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि पूर्व में कई बैटरियां चोरी हो चुकी थीं। इस घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य सरकार ने अभी इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल में डॉक्टर मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में एक महिला मरीज का इलाज कर रहे हैं। महिला दर्द के मारे चीख रही है।
बता दें कि इससे पहले बलिया के जिला अस्पताल से मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में इलाज करते हुए डॉक्टरों का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि अस्पताल अधीक्षक का बयान बचाव वाला है आता है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली समस्या की खबरें सामने आती रही हैं। जबकि प्रदेश सरकार की ओर से बिजली सुधार के लिए कई बार आदेश भी जारी हो चुके हैं। आपको बता दें कि बिजली की समस्या से प्रदेश के किसान भी परेशान रहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: