Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बारिश (Heavy Rain) अपना रौद्र रूप दिखा रही है। गुरुवार सुबह से कभी तेज तो कभी धीरे-धीरे बारिश का दौर जारी है। वहीं शुक्रवार को लखनऊ के कैंट इलाके में एक दीवार भी गिर गई। इसमें नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार को ही लखनऊ की कमिश्नर (Lucknow commissioner) ने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। वह घुटनों तक पानी में उतरीं। बारिश के बाद इलाकों की हालात देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल आदेश जारी किए। कमिश्नर का यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।
आदेश के साथ लोगों से की बड़ी अपील
लखनऊ की सड़कों पर भरे पानी का जायजा लेने के बाद कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब ने तत्काल स्कूलों-दफ्तरों को शुक्रवार को बंद रखने का आदेश जारी किया। साथ ही लोगों से कहा है कि जरूरी होने पर ही घरों से निकलें। यदि कोई जरूरी काम नहीं है तो अपने घरों में ही रहें। बता दें कि मौसम ने अचानक करवट बदली है। इसके कारण लखनऊ समेत लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है। वहीं लकनऊ में कमिश्नर का घुटनों तक पानी में पैदल चलकर इलाकों का जायजा लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
शुक्रवार को यूपी में हुए दो बड़े हादसे
बता दें कि लखनऊ समेत मध्य यूपी और पूर्वी यूपी में भारी बारिश हो रही है। लखनऊ में शुक्रवार को दिलकुशा इलाके में एक दीवार गिर गई। दीवार के सहारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनके अलावा उन्नाव में भी बारिश के कारण एक घर की छत गिर गई। यहां दो नाबालिगों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के सीएम ने पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता का एलान किया है।
संबंधित खबरें
IIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
58 mins agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
3 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
4 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
5 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines