Shahjahanpur Video Viral: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। यहां के एक मंदिर में जंगल से नाग आकर शिवलिंग पर लिपट गया। किसी ने नाग को मंदिर की ओर आते और फिर मंदिर में शिवलिंग पर लिपटते हुए का नजारा अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिले में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसे दैवीय चमत्कार बता रहे हैं। वहीं मंदिर में भक्तों की भीड़ जमा हो गई है। वीडियो में मंदिर में घंटियां बजती भी सुनाई दे रही हैं।
देखें वायरल वीडियो
नाग पंचमी पर वायरल हुआ वीडियो
आपको बता दें कि आज यानि मंगलवार को नाग पंचमी है। लोग इस दिन नागों को दूध अर्पित करते हैं। वहीं कुछ सपेरे टोकरियों में सांपों को लेकर गली-गली और मोहल्ला-मोहल्ला घूमते हैं। नाग पंचमी के दिन लोग इनके दर्शन करके सपेरों को दान-दक्षिणा देते हैं। वहीं शाहजहांपुर में आज नाग पंचमी के दिन नाग के स्वतः ही भोले के मंदिर में पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नाग (फनधारी) बाहर से रेंगता हुआ मंदिर की ओर आ रहा है।
सीढ़ियों से रेंगते हुए अंदर पहुंचा नाग
मंदिर की सीढ़ियों पर रेंगते हुए वह अंदर प्रवेश करता है। वहीं कुछ देर बाद मंदिर में स्थापित शिवलिंग के पीछे पहुंचता है। इसके कुछ ही पल में नाग शिवलिंग पर लिपट कर बैठ जाता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो एडिटेड है। लेकिन यह वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे भक्तिभाव से देख रहे हैं। हालांकि न्यूज24 इस घटना की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
फाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
27 mins agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
2 hrs agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
2 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
4 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
4 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
7 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
16 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
17 hrs agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines