जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखों में कुछ पल के लिए आंसू आ जाएंगे। वीडियो में गरीब शख़्स दो वक्त की रोटी और अपने बच्चों को पालने के लिए कितना मजबूर हो जाता है, ये बताया गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पिता अपने मासूम बच्चे को कंधे से चिपकाए और दूसरे हाथ से रिक्शा चलाते हुए देखा जा सकता है।
पत्नी ने छोड़ा साथ तो अकेले ही बच्चों को पाला
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे शख़्स का नाम राजेश कुमार है। वह मूल रुप से बिहार का रहने वाला है। राजेश अपनी पत्नी के साथ 10 साल पहले जबलपुर आया था। वह यहां पर भरण-पोषण करने के लिए रिक्शा चलाता था। उसके दो बच्चे हैं, जिसमें एक बच्चा एक साल का है वहीं दूसरी एक बच्ची है जो कि पांच साल की है।
राजेश अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रह रहा था कि अचानक वक्त ने करवट बदल ली और उसकी पत्नी को किसी और से प्रेम हो गया, जिसके बाद एक दिन वह अपने बच्चों और पति को छोड़कर घर से चली गई। पत्नी के जाने के बाद राजेश ने खुद ही दोनों बच्चों को पालने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। राजेश पिछले कुछ महीनों से ऐसे ही रिक्शा पर एक हाथ में अपने बच्चे को लेकर घूम रहे हैं। वहीं, उन्हें अपनी पांच साल की बच्ची को फुटपाथ पर छोड़ना पड़ता है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
16 mins agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
42 mins agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
44 mins ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
2 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
6 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
17 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines