Man Rescue Cobra Snake In Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स नशे की हालत में कोबरा को बचाने के लिए हौद में उतर जाता है। हौद में उतरने से पहले वह कहता है कि मुझे बख्श देना। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है सांप उस शख्स को 3 बार डसता है। फिलहाल उस शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मुझे बख्श देना
जानकारी के अनुसार मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में एक कर्मचारी कोबरा सांप को बचाने पानी के हौद में कूद जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र वहां इकट्ठा हो जाते हैं। वह सांप को बाहर निकालने से पहले कहता हैं मुझे बख्श देना। जैसे ही कर्मचारी हौद में उतर कर सांप को पकड़ता है सांप उसे डस लेता है। इतना ही नहीं सांप उस पर 3-3 बार हमला करता है।
वेंटिलेटर पर है कर्मचारी
तीन बार डसने के बाद भी कर्मचारी सांप का मुंह दबाकर उसे बाहर निकाल देता है। इस प्रकार नाग तो बच गया लेकिन लेकिन कर्मचारी वेंटिलेटर पर है। जानकारी के अनुसार कर्मचारी का नाम अर्जुन बताया गया है। छात्रों के अनुसार पानी के हौद से बाहर आने के बाद कर्मचारी चल पाने की स्थिति में नहीं था।
वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि हौद से बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस कर्मचारी को लेकर अस्पताल पहुंची। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
50 mins agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
1 hr agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
1 hr ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 hr agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
2 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
2 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines