आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां एक महिला ने कुत्तों के साथ गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए एक गार्ड को डंडों से पीट डाला। उसे भद्दी गालियां भी दीं। गार्ड ने घटना का वीडियो बनाया और पुलिस से मामले की शिकायत की है। वहीं पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। मामले की जांच की जा रही है।
कुत्तों के साथ गलत व्यवहार का आरोप
घटना आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र की है। यहां एलआईसी आवासीय परिसर में अखिलेश सिंह भदौरिया गार्ड की नौकरी करते हैं। वह सेवानिवृत्त सैनिक हैं। आरोप है कि शनिवार देर शाम एक महिला उनके पास आई। कुत्तों के साथ गलत व्यवहार का आरोप लगाया। महिला ने गार्ड को गाली देना शुरू कर दिया। गार्ड ने कुछ कहा तो महिला ने अपना आपा खो दिया। डंडा लेकर गार्ड की पिटाई कर दी। एक के बाद एक कई डंडे मारे। गार्ड ने थाना न्यू आगरा पुलिस से मामले की शिकायत की है। वहीं पुलिस ने गार्ड की तहरीर पर आरोपित महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्राइवेट स्कूल में टीचर है महिला
जानकारी के मुताबिक महिला एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। वहीं गार्ड की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं महिला का आरोप है कि गार्ड कुत्तों के साथ गलत व्यवहार करता है। महिला का कहना है कि उसका डॉगी एक और डॉगी के साथ खेल रहा था। तभी गार्ड ने उसे डंडा मार दिया। जब इस बात की शिकायत करने के लिए वह गार्ड के पास पहुंची तो उसने अभद्रता कर दी। इसी बात पर कहासुनी ज्यादा बढ़ गई।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
5 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
6 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
6 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
10 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
12 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
12 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines