Viral Video: तकनीक का कमाल, बटन दबाते ही आई 'बूम' की आवाज और जलकर राख हो गया रावण, देखें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: भारत की पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कमाल कहते थे कि ऐसी तकनीक का अविष्कार होना चाहिए जो आम लोगों के काम आए। देश की तरक्की में प्रतिभाग करे। ऐसा ही कारमान करके दिखाया है गोरखपुर (Gorakhpur) के छात्रों ने। छात्रों ने रावण दहन (Ravan Dahan) का एक नायाब तकनीकी तरीका (Smart Ravan Dahan) खोजा है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यूपी के गोरखपुर जिले में प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थान में बीटेक छात्रों ने मोबाइल फोन की मदद से रावण पुतला दहन का स्मार्ट तरीका खोजा है। छात्रों ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के B. Tech के छात्रों ने मोबाइल फोन के माध्यम से 'रावण' का पुतला जलाने का एक स्मार्ट तरीका खोजा है। (3.10) pic.twitter.com/2TIqseUrTE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2022
अपने प्रोफेसरों की देखरेख में एक छात्र रिमोट की बटन को दबाता है और कुछ ही सेकेंड में रावण का पुतला खाक हो जाता है। क्लिप वीडियो में देखा जा सकता है कि पुतला एक तार के माध्यम से एक डिवाइस से जुड़ा हुआ है। जैसे ही छात्र बटन दबाता है तो ‘बूम’ की आवाज सुनाई देती है। इसके बाद पुतला कुछ ही सेकेंड में आग की लपटों में ढक जाता है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े प्रोफेसरों और छात्रों का कहना है कि इस तकनीक से दशहरे वाले दिन होने वाले हादसों से बचा जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: