नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर जोमैटो (Zomato) डिलीवरी वूमन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को फूड ब्लॉगर सौरभ पंजवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है। इनमें से कई महिला के हौंसलों को सलाम कर रहे हैं।
सौरभ पंजवानी की ओर से शूट और पोस्ट किए गए वीडियो में जोमैटो की फूड डिलीवर वूमने अपनी बच्ची के साथ दिख रही है। पीठ पर महिला ने जोमैटो का बैग जबकि आगे उसने अपनी बेटी को लटकाया है। जिस वक्त वीडियो शूट किया गया, उस दौरान महिला किसी को खाना डिलीवर करने आई थी। इस दौरान उसके साथ उनका बेटा भी था। अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर महिला फूड डिलीवर करती है।
वीडियो पर एक मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अबतक 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो शूट करने के दौरान फूड ब्लॉगर के पूछने पर महिला बताती है कि वह बच्ची के जन्म के बाद ही उसे अपने साथ रखती है। इस दौरान उनका बेटा भी साथ रहता है जो उनका हाथ भी बंटाता है। वीडियो के वायरल होने के बाद जोमैटो ने महिला के बारे में जानकारी मांगी है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया कमेंट्स
वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे यह देखकर बहुत प्रेरणा मिली। महिला दो बच्चों के साथ पूरे दिन धूप में बिताती है। हमें सीखना चाहिए कि इंसान चाहे तो कुछ भी कर सकता है।
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
1 hr agoबिहार के सीवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत, कई घायल
1 hr ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
3 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
4 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
4 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
4 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines