Video: मामूली विवाद पर चले लाठी-डंडे, कई घायल
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे में मामूली विवाद पर गुरुवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों तरफ से कई लोग हुए घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में किसी मामूली विवाद पर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के कई लोग एकत्रित हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
ग्रेटर नोएडा । जेवर कस्बे में मामूली विवाद के चलते चले लाठी-डंडे। दोनों तरफ से कई लोग हुए चोटिल। मामूली विवाद के चलते हुआ था झगड़ा । @Uppolice @noidapolice pic.twitter.com/IICAmNEGEU
— Devendra singh (@dev_journol) August 9, 2022
वीडियो में एक-दूसरे को लोग लाठी से मारते हुए दिख रहें हैं। कुछ लोग मारपीट कर रहे लोगों का बीच-बचाव कराते भी दिख रहें हैं। पुलिस के मुताबिक घायलों का प्राथमिक इलाज करवाया गया है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहें हैं। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहें हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए गए हैं। मामले में नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: