जयपुर: राजस्थान में एक बार फिर राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। इस बार कांग्रेस के अंदर फूट बढ़ती दिखाई दे रही है जिसका जीता जागता उदाहरण डूडू में देखने को मिला है। यहां कांग्रेस समर्थकों को चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने राजीव गांधी और अशोक गहलोत को छोड़कर किसी तीसरे नेता के पक्ष में नारा लगाया तो जेल में डाल दिया जाएगा।
मामला मंगलवार का है जहां अशोक गहलोत के सलाहकार बाबूलाल नागर ने बकायदा मंच से ऐलान किया कि कोई भी राजीव गांधी और अशोक गहलोत के अलावा किसी अन्य नेता के नारे न लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी और के समर्थन में नारा लगाया तो पुलिस उठा ले जाएगी।
ये है पूरा मामला
दरअसल, मंगलवार को राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल को लेकर डुडु में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई। मुख्यमंत्री के सलाहकार ने कहा, ”दो नारे मैंने बताए हैं, राजीव गांधी अमर रहे, अशोक गहलोत जिंदाबाद। तीसरा कोई किसी का नारा नहीं लगाएगा। तीसरा नारा लगाना है तो उठकर जा सकता है, बाद में मुझे दोष मत देना। अगर किसी ने नारा लगा दिया तो पुलिस वाले उठा ले जाएंगे, केस लग जाएगा। केवल आपको ताली बजानी है। नारे केवल दो ही लगेंगे। आपके पड़ोस में कोई गड़बड़ करे तो इशारा करें। पड़ोसी गलती कर दे और जो गलती ना करे वह लपेटे में आ जाता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।”
ऐसे लगाए जा रहे पार्टी में फूट के कयास
ज्ञात हो कि हाल ही में सोमवार को गहलोत कैंप के माने जाने वाले खेलमंत्री अशोक चांदना की सभा में जमकर बवाल मचा था। मंत्री के सामने पायलट के समर्थन में खूब नारेबाजी हुई। लेकिन हद तो तब हो गई जब कई कार्यकर्ताओं ने जूते उछालते हुए हूटिंग की। रात को चांदना ने पूर्व उपमुख्यमंत्री का नाम लेकर उन पर निशाना साधा। चांदना ने कहा, ”मुझ पर जूता फेंकवाकर सचिन पायलट यदि मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाए क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है। जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूं।”
संबंधित खबरें
CJP प्रदर्शन : पुलिस ने गुरुग्राम से यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया
26 mins ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
51 mins agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 hr ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
11 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
12 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
14 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
15 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines