नई दिल्ली: महाराष्ट्र के ठाणे जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस वैन में बैठा एक युवक केक काटता दिख रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वैन में बैठा युवक विचाराधीन कैदी है। उसे पेशी पर लाया गया था। पेशी के बाद उसने पुलिस की वैन में बैठकर केक काटा।

मामला ठाणे जिले के उल्हासनगर का है। वहीं वैन में बैठे विचाराधीन कैदी का नाम रोशन झा बताया जा रहा है जो हत्या के प्रयास के मामले में कल्याण की आधारवाड़ी जेल में बंद है। रोशन झा पर हत्या के प्रयास के साथ-साथ जबरन वसूली के अन्य आरोपों के अलावा अन्य कई मामलों का आरोप है।

20 अगस्त को झा को सुनवाई के लिए कल्याण सत्र न्यायालय में पेश किया गया था। इसके बाद रोशन ने अपने जानने वालों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हत्या का आरोपी वैन की खिड़की से हाथ बाहर निकालकर केक काट रहा है। इस दौरान उसके दर्जनों दोस्त उसके पास खड़े हैं। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ