शिवपुरी: हमारे देश में विद्या को देवी का स्थान दिया गया है और स्कूल को मंदिर का दर्जा दिया गया है। बचपन में हमे शिक्षकों द्वारा भी यहीं पढ़ाया गया है, लेकिन मध्यप्रदेश के एक स्कूल परिसर में एक शिक्षक की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है जो काफी वायरल हो रही है। दरअसल मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना ब्लॉक के पोटा गांव में एक स्कूल परिसर में शिक्षक की पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां शिक्षक अपने साथियों के साथ मुर्गा पार्टी करते नजर आया।
मुर्गा पार्टी करते देख ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
शिक्षक का मुर्गा पार्टी का ये वीडियो गांव के ही एक व्यक्ति ने वायरल किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक शिक्षक स्कूल परिसर में मांस पकाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया।
जांच के बाद कार्रवाई के आदेश
इस पूरे मामले में शिवपुरी जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 की जिला पंचायत सदस्य संध्या लोधी के पति सियाराम लोधी ने इसकी शिकायत कलेक्टर सहित जिला शिक्षा अधिकारी को दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले के बाद ग्रामीण और परिजन प्रशासन से काफी ज्यादा नाराज हो गए हैं। सभी ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस घटना के बाद अफसरों ने वायरल वीडियो को जांच के लिए भेज दिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
36 mins agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
1 hr agoमां रूपी सोरेन की स्मृति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाईं रस्में
1 hr agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
4 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
17 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
19 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines