नई दिल्ली: हाउसिंग सोसाइटी में नौकरी कर रहे सिक्योरिटी गार्ड के साथ फिर से एक लड़की ने बदसलूकी की। मामला Noida के सेक्टर 121 की अजनारा होम्स हाउसिंग सोसाइटी का है, जहां नशे धुत एक लड़की ने गार्ड के कॉलर पकड़ा और उसे सबके सामने गालियां दी। बात सिर्फ इतनी थी कि गार्ड ने उस लड़की को सोसाइटी में जबरन कार घुसाने से मना किया।
गाड़ी में सोसाइटी का स्टीकर नहीं थी। जिससे गार्ड ने गाड़ी को रोका। इससे लड़की बिगड़ गई और नशे में झूमती गार्ड का कॉलर पकड़ा और सिर पर पहनी उसकी टोपी उछाल दी। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं गार्ड के साथ अभद्रता कर रही है। वहां कई लोग खड़े हैं। कुछ नशे में धुत लड़की को समझा रहे हैं तो कई वीडियो बना रहे हैं।
इससे पहले पिछले महीने ही नोएडा के सेक्टर 70 में एक महिला की सिक्टोरिटी गार्ड से कार पर लगे स्टीकर चेक करने को लेकर बहस हो गई थी। मामला बढ़ने पर महिला ने गार्ड पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला की पहचान प्रफेसर सुतापा दास के रूप में हुई थी।
इस मामले के बारे में बताते हुए एडीसीपी सेंट्रल नोएडा साद मियां खान ने बताया कि लड़कियों के हंगामे का वीडियो हमारे पास आया है। वीडियो में लड़कियां एक गार्ड के साथ बदसलूकी करती दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपी लड़कियों पर कार्रवाई की गई है।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
6 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
6 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
7 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
8 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
8 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
9 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
9 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
9 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines