के जे श्रीवत्सन, नई दिल्ली: आज देश को नया उप राष्ट्रपति मिल जाएगा। एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का उप राष्ट्रपति पद के लिए दावा मजबूत माना जा रहा है। यही कारण है उनके झुंझुनूं के किठाना गांव में खुशी का माहौल है। सभी लोग देर शाम को आने वाले चुनाव परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आज चुनावों को लेकर जगदीप धनखड़ के पैतृक गांव में विशेष तैयारियां की गई है। उनके कुल देवता जोड़िया गांव स्थित बालाजी मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ हवन चलेगा। इसके अलावा किठाना गांव के पुराने ठाकुर जी मंदिर में भी हवन और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां की गई है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि जोड़िया बालाजी मंदिर जगदीप धनखड़ के परिवार के कुल देवता है। ऐसे में वे और उनके परिवार के सदस्य जब भी गांव आते है। जोड़िया के बालाजी मंदिर में जरूर धोक लगाते है।
वहीं किठाना गांव के ठाकुर जी मंदिर से भी जगदीप धनखड़ के परिवार की गहरी आस्था है। बताया जा रहा है कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार भी जगदीप धनखड़ के परिवार ने ही करवाया है। जब इसका जीर्णोद्धार चल रहा था तो जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश अक्सर आकर कार्य का जायजा लिया करती थी। किठाना गांव में जगदीप धनखड़ का पुश्तैनी मकान भी है। जो अब बंद ही रहता है। इसी पुश्तैनी मकान में जगदीप धनखड़ का जन्म हुआ और यहीं पर पले बढ़े। गांव की गौशाला, धर्मशाला, मंदिर और स्कूल में वे हमेशा सहयोग देते रहते है।
जगदीप धनखड़ के साथ स्कूल में पढ़ने में वाले गांव के उनके साथी ने बताया कि उनके गांव में प्राइमरी स्कूल हुआ करती थी। पहले जगदीप धनखड़ और उनके दोनों भाई कुलदीप तथा रणदीप ने पहले पांचवीं तक की पढाई गांव की सरकारी स्कूल में की। इसके बाद पांच-छह किलोमीटर दूर जाकर आठवीं तक की पढाई घरड़ाना में की। इसके बाद जगदीप धनखड़ सैनिक स्कूल में पढने के चले गए। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने ना केवल एक जगदीप धनखड़ की, बल्कि गांव की, झुंझुनूं जिले की, राजस्थान की इज्जत को बढाया है। जिसके लिए भी शुक्रगुजार है।
उन्होंने बताया कि जगदीप धनखड़ के लिए सबसे भावुक पल उनके पुत्र के असामयिक निधन होना था। अब भी वे जब बेटे की बात चलती है तो उस बात को टाल देते है। ताकि वे भावुक ना हो। लेकिन उनके बेटे के निधन पर पूरा गांव रो पड़ा था। गांव से जुड़ी स्कूलों के संस्था प्रधान और शिक्षा अधिकारियों के साथ हर बच्चे को उनकी सरकारी स्कूल में पढ़े पूर्व छात्र जगदीप धनखड़ के उप राष्ट्रपति बनने का बेसब्री से इंतजार है।
शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि किठाना पंचायत की विद्यालय की सुविधाओं को लेकर पूरा परिवार ही हर वक्त तैयार मिलता है। उन्हें याद है पिछली बार जब पंचायत की सरकारी स्कूलों में पढने वाले सभी बच्चों को गर्म कोट दिए गए थे। तो हमारे द्वारा जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश के समक्ष फर्नीचर की पीड़ा बताई गई। तो उन्होंने 15 दिन में फर्नीचर तैयार कर भिजवा दिया था।
जिस स्कूल में वे पढ़े वहां की सरकारी स्कूल की प्रिंसीपल ने बताया कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारी स्कूल का पूर्व छात्र देश का उप राष्ट्रपति बन रहा है। इस बार वे जब गांव आएंगे। तो स्कूल में स्मार्ट क्लास रूम और बड़ी कंप्यूटर लैब की डिमांड की जाएगी। ताकि तकनीक के साथ सरकारी स्कूल आगे बढ़ सके।
(Diazepam)
संबंधित खबरें
UP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 mins agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
37 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
4 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
5 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines