सूर्य मंदिर और रानी शक्ति मंदिर में पूजा के बाद सैनिक स्कूल के स्टूडेंट से रू-ब-रू हुए उपराष्ट्रपति, बोले- नाकामी ने घबराए नहीं
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Jagdeep Dhankhar in Jhunjhunu: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को राजस्थान के झुंझुनूं पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले झुंझुनूं के दोरासर स्थित सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि फेल होने का डर विद्यार्थी की ताकत को कम करता है, इसलिए असफलता का भय नहीं रखें। उन्होने कहा कि जिस भी क्षेत्र में विद्यार्थी अभिरुचि रखते हैं, उसमें कड़ी मेहनत करें व आगे बढ़े।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों को राज्यसभा की कार्यवाही को देखने के लिए बुलाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वो विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। सैनिक स्कूल में जो भी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करता है, वह किसी भी क्षेत्र में जाए, अच्छा कार्य करता है। आज यहां आकर उन्हें बतौर विद्यार्थी सैनिक स्कूल में बिताया वक्त याद आ गया।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि सैनिक स्कूल की प्रगति को हर 6 महीने में नया आयाम मिलेगा, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। झुंझुनूं जिले ने सैन्य बलों को बड़ा योगदान दिया है। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति धनखड़ ने विद्यार्थियों से चंद्रयान 3 की सफलता और देश की वैश्विक स्तर पर प्रगति का भी जिक्र किया।
स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधित करने के बाद उपराष्ट्रपति ने स्कूल व्यायामशाला, खरीददारी केंद्र, आगंतुक अतिथि गृह, बालिका छात्रावास, एकीकृत खेल प्रांगण, बहुउद्देश्यीय हॉल आदि के भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया।
उपराष्ट्रपति ने लोहार्गल में सूर्य मंदिर और झुंझुनूं के रानी शक्ति मंदिर में अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होने विश्व शांति और देश की प्रगति की मंगलकामना की।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: