चंडीगढ़: पता नहीं किस मौसम की बारिश हो रही है…ऐसा आजकल उत्तर भारत के लोग कहते दिख जाएंगे। पिछले दिनों से यहां मौसम खराब है और बहुत बारिश हो रही है। सड़कों पर जाम की स्थिति संभालने में नहीं आ रही है। लोगों का नुकसान हो रहा है। इस बीच बे-मौसम की बारिश ने पंजाब और हरियाणा में सब्जियों की कीमतों पर भारी असर डाला है और कुछ सब्जियां दोगुना रेट पर मिल रही हैं। सब्जियों की कीमतों में वृद्धि मटर में देखने को मिल रही है। इसकी कीमत अब 250 रुपये प्रति किलो है, जो 130 रुपये से 150 रुपये किलो रहती थी।
अभी पढ़ें – Delhi: आज ऐसी रहेगी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए आंकड़े
बीते दिन सोमवार को पीटीआई ने व्यापारियों के हवाले से बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश के बाद आपूर्ति की कमी के कारण पिछले सप्ताह कीमतों में तेजी आई है। दोनों राज्यों में पिछले एक हफ्ते में पड़ोसी राज्यों, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जैसे केंद्र शासित प्रदेशों के साथ भारी बारिश हुई थी।
मटर के अलावा अन्य सब्जियों में फूलगोभी, टमाटर और खीरा में पर्याप्त उछाल देखने को मिल रहा है।
हरियाणा, पंजाब में सब्जियों की कीमतों पर भारी बारिश का असर
- मटर: 130-150 रुपये प्रति किलो से 250 रुपये प्रति किलो
- टमाटर: 40 रुपये प्रति किलो से 60 रुपये प्रति किलो
- फूलगोभी: 70-80 रुपये प्रति किलो से 100-120 रुपये प्रति किलो
- करेला: 60 रुपये प्रति किलो से 80 रुपये प्रति किलो
- गाजर: 50 रुपये प्रति किलो से 60-70 रुपये प्रति किलो
- लौकी: 40 रुपये प्रति किलो से 50-60 रुपये प्रति किलो
- मूली : लगभग 40 रुपये प्रति किलो से 60-80 रुपये प्रति किलो
- नींबू: 25-30 रुपये 250 ग्राम से 40 रुपये प्रति 250 ग्राम
- धनिया: 20 रुपये प्रति 100 ग्राम से 30 रुपये प्रति 100 ग्राम
व्यापारियों के हवाले से कहा गया है कि जिन अन्यों की कीमतों में उछाल देखा गया है, उनमें सेम 100-110 रुपये प्रति किलो और ककड़ी 50-60 रुपये प्रति किलो है, जबकि मिर्च की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद दिए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
50 mins agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
1 hr agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
2 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
9 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
10 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
11 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines