Durga Puja 2022: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां हर साल नई थीम पर अनोखे और आकर्षक पूजा पंडाल बनाए जाते हैं। अनोखे थीम के लिए मशहूर कोलकाता के बिधानर स्थित श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब इस साल वेटिकन सिटी की थीम पर पूजा पंडाल बना रहा है जहां मां दुर्गा विराजेंगी।
अभी पढ़ें – डॉ. एम श्रीनिवास होंगे दिल्ली एम्स के नए डायरेक्टर, रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल समाप्त
बतादें कि कोलकाता में पंडालों से लेकर दुर्गा प्रतिमा तक को खास तरीके से सजाया जाता है।हर साल अपनी थीम से दर्शकों को हैरान करने वाले श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने इस साल पूजा पंडाल की थीम ‘वेटिकन सिटी’ रखी है। बता दें कि श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब के इस साल 50 साल पूरे हो रहे हैं। वे स्वर्ण जयंती समारोह भी मना रहे हैं।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार के अग्निशमन मंत्री और श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष सुजीत बोस ने कहा कि श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब इस बार अपना 50 वां वर्ष मना रहा है।
अभी पढ़ें – NIA का ‘ऑपरेशन PFI’, दिल्ली अध्यक्ष परवेज और उसका भाई गिरफ्तार
सुजीत बोस ने कहा कि रोम में वेटिकन सिटी के बारे में सभी ने सुना है, लेकिन कुछ ही लोग होंगे जो वहां गए होंगे। लोगों के वेटिकन सिटी जाने की उनकी इच्छा इस साल हमारे पंडाल के जरिए पूरी होगी।
मंत्री ने बताया कि इस पंडाल को बनाने में 60 दिन लगे हैं। इस पंडाल को 100 से ज्यादा कारीगरों ने मिलकर बनाया है। पिछले साल हमने बुर्ज खलीफा बनाया था। भीड़ प्रबंधन के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।
अभी पढ़ें – Bihar Raid: NHAI के ऑफिस में CBI की छापेमारी, घूस लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार, 60 लाख रुपये बरामद
बता दें कि दुर्गा पूजा पूरे देश में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। कोलकाता में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। यहां के लोग दुर्गा पूजा को लोग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। दुर्गा पूजा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
8 mins agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 hr ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
3 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
4 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
5 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
5 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines