Varanasi: 300 करोड़ रुपये के घोटाले का मास्टरमाइंड साथी समेत दबोचा, जानें क्या है पूरा मामला
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Varanasi Crime News: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने 300 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले के मास्टरमाइंड अरुणेश सीता को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। अरुणेश सीता के करीबी बाल चंद चौरसिया को भी बलिया से गिरफ्तार किया गया है।
“इंडस वेयर कंपनी” के नाम से अपनी फर्म चलाते हुए मास्टरमाइंड अरुणेस सीता ने यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली और अन्य राज्यों के इन्वेस्टर्स से 300 करोड़ रुपये लिए थे। मास्टरमाइंड ने इन रुपयों से कई शहरों में अचल संपत्ति खरीदने के अलावा भोजपुरी और अन्य भाषाओं में फिल्मों का निर्माण भी किया था। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने रविवार को कहा, ‘अरुणेश सीता और बाल चंद चौरसिया को रविवार को अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 14 मामले दर्ज है।
अभी पढ़ें – Delhi: सीएम केजरीवाल आज खुद रखेंगे विश्वास प्रस्ताव, भाजपा पर सरकार गिराने की साजिश का आरोप
बताया गया कि आरोपियों के खिलाफ यूपी के वाराणसी, राबर्ट्सगंज, कुशीनगर, दिल्ली, बिहार के पटना, सिवान, मध्य प्रदेश के रीवा, सिंगरौली और जबलपुर में अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज हैं। अरुणेश सीता के पास से कुल 15 पैन कार्ड, आठ एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, 20 चेक बुक, तीन स्टांप और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जबकि चौरसिया से भी इसी तरह का सामान बरामद किया गया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: