हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Varanasi: श्रृंगार गौरी में पूजा करने जा रहीं सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री नजरबंद, आयोजक भी हिरासत में

विज्ञापन

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) में ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी की पूजा-अर्चना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से वाराणसी जा रहीं सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी को प्रयागराज पुलिस ने हिरासत में लेकर नजरबंद किया है। वहीं कार्यक्रम के आयोजक विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष को भी वाराणसी में हिरासत में लिया गया है। उन्होंने सावन के आखिरी सोमवार को श्रृंगार गौरी के जलाभिषेक करने का एलान किया था।

सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक का था एलान

जानकारी के मुताबिक वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र निवासी अरुण पाठक विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष हैं। उन्होंने एलान किया था कि वह सावन के आखिरी सोमवार को ज्ञानवापी परिसर स्थित श्रृंगार गौरी मंदिर में आदि विश्वेश्वर का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए उन्होंने कई अखाड़ों के संतों, महामंडलेश्वर और स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी को आमंत्रित किया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक को पहले ही वाराणसी में हिरासत में लिया गया।

प्रयागराज स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेन से उतारा

वहीं खुफिया एजेंसियों ने प्रयागराज पुलिस को भी राजश्री चौधरी के वाराणसी पहुंचने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस स्टेशन पर पहुंच गई। दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रयागराज में रुकते ही महिला पुलिस और पुलिस के अधिकारियों ने राजश्री चौधरी को उतार लिया। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में ले जाया गया। जहां उन्हें पूरे प्रकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बारे में प्रयागराज के एसएसपी शैलेष पांडेय ने जानकारी दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें