चंडीगढ़: पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के पारिवारिक सदस्यों को निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा रक्षा सेवा कल्याण विभाग के सभी खाली पद जल्द भरे जाएंगे। यह बात गुरुवार को यहां रक्षा सेवा कल्याण मंत्री फौजा सिंह सरारी ने कही।
रक्षा सेवा कल्याण के डायरैक्टोरेट के पहले दौरे के दौरान मंत्री को बताया गया कि शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए एक्स-ग्रेशिया अनुदान की राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी गई है। इसके अलावा शहीद के एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है।
रक्षा सेवा कल्याण, पंजाब के डायरैक्टर ब्रिगेडियर सतिन्दर सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्री को विभाग की चल रही योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहीद सैनिकों के परिवारों की हर संभव सहायता और पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
स्टाफ की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए उन्होंने विभाग की बेहतरी के लिए सरकारी पक्ष से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए विभाग में सभी खाली पदों को भरा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि पूर्व सैनिकों के सभी मसले प्राथमिकता के आधार पर हल किए जाएँ और योजनाओं को बिना किसी पक्षपात के पारदर्शी ढंग से लागू करना सुनिश्चित बनाया जाए।
संबंधित खबरें
अयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
55 mins agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
8 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
9 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
10 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
11 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
12 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
14 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines