---विज्ञापन---

प्रदेश

पंजाब में रक्षा सेवा कल्याण विभाग में जल्द भरे जाएंगे खाली पद: कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी

चंडीगढ़: पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के पारिवारिक सदस्यों को निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित बनाने के लिए मुख्यमंत्री  भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा रक्षा सेवा कल्याण विभाग के सभी खाली पद जल्द भरे जाएंगे। यह बात गुरुवार को यहां रक्षा सेवा कल्याण मंत्री फौजा सिंह सरारी ने कही। रक्षा सेवा कल्याण के डायरैक्टोरेट […]

Author
Edited By : Yashodhan Sharma Updated: Aug 11, 2022 22:02
रक्षा सेवा कल्याण विभाग
रक्षा सेवा कल्याण विभाग

चंडीगढ़: पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के पारिवारिक सदस्यों को निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित बनाने के लिए मुख्यमंत्री  भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा रक्षा सेवा कल्याण विभाग के सभी खाली पद जल्द भरे जाएंगे। यह बात गुरुवार को यहां रक्षा सेवा कल्याण मंत्री फौजा सिंह सरारी ने कही।

रक्षा सेवा कल्याण के डायरैक्टोरेट के पहले दौरे के दौरान मंत्री को बताया गया कि शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए एक्स-ग्रेशिया अनुदान की राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी गई है। इसके अलावा शहीद के एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जा रही है।

---विज्ञापन---

रक्षा सेवा कल्याण, पंजाब के डायरैक्टर ब्रिगेडियर सतिन्दर सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्री को विभाग की चल रही योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहीद सैनिकों के परिवारों की हर संभव सहायता और पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

स्टाफ की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए उन्होंने विभाग की बेहतरी के लिए सरकारी पक्ष से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए विभाग में सभी खाली पदों को भरा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी हिदायत की कि पूर्व सैनिकों के सभी मसले प्राथमिकता के आधार पर हल किए जाएँ और योजनाओं को बिना किसी पक्षपात के पारदर्शी ढंग से लागू करना सुनिश्चित बनाया जाए।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 11, 2022 09:59 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.