शादियों का सीजन चल रहा है. हर तरफ गाजे बाजे का शोर गूंज रहा है. लेकिन हाल ही में एक शादी ऐसी भी हुई जिसमें ना तो बैंड बाजा था, ना बाराती और ना ही पंडित. यूपी के गाजियाबाद जिले में एक ऐसी शादी हुई जो देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. राजनगर के गौर सेंट्रल मॉल के अंदर एक युवक ने घुटनों के बल बैठकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. लड़का सिर्फ इतने पर नहीं रुका, सिंदूर लगाने के बाद उसने लड़की को मंगलसूत्र भी पहना दिया.
ये भी पढ़ें: Lucknow Murder: युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, दरवाजा तोड़कर घुसा आरोपी, लोहे की रॉड से किया हमला
अनोखी शादी के गवाह बने लोग
जैसे ही लड़के ने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया, लड़की ने अपनी मंजूरी देते हुए घुटनों पर बैठकर खुशी-खुशी उसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में सजा लिया और मंगलसूत्र भी पहन लिया. इसके बाद दोनों एक दूसरे के गले लग गए. मॉल में शॉपिंग कर रहे लोग ये नजारा देखकर थोड़े हैरान तो हुए लेकिन फिर बाद में प्रेमी जोड़े की खुशी में शामिल हुए. किसी ने ताली बजाकर अपनी खुशी जाहिर की तो किसी ने इस फिल्मी पल को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया. देखते ही देखते प्रेमी कपल सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बन गया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी
प्रेमी जोड़े की शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. कोई इसे Gen Z की बोल्ड सोच से जोड़ रहा है तो कुछ लोग इनके संस्कारों पर भी उंगली उठा रहे हैं, चाहे कुछ भी हो ये शादी आखिर सुर्खियां तो बटोर ही रही है. हालांकि मॉल मैनेजमेंट या पुलिस की तरफ से अभी किसी तरह का कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: UP में 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, बुलंदरशहर में डकैत जुबैर और सहारनपुर में सिराज अहमद को लगी गोलियां
संबंधित खबरें
सीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 mins agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
28 mins agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
30 mins ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 hr agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
6 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
14 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
17 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines