ना बैंड-बाजा, ना बारात, मॉल में Gen Z जोड़े ने फिल्मी अंदाज में की शादी, वीडियो वायरल

Viral News: यूपी के गाजियाबाद के एक मॉल में एक शादी हुई जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी है. एक युवक ने बिना पंडित, बैंड-बाजा और बारात के ही लड़की से शादी रचा ली. वहां मौजूद लोगों ने प्रेमी जोड़े के लिए तालियां भी बजाई और उनका वीडियो भी रिकॉर्ड किया.

Ghaziabad Viral Marriage

Credit: Social Media

शादियों का सीजन चल रहा है. हर तरफ गाजे बाजे का शोर गूंज रहा है. लेकिन हाल ही में एक शादी ऐसी भी हुई जिसमें ना तो बैंड बाजा था, ना बाराती और ना ही पंडित. यूपी के गाजियाबाद जिले में एक ऐसी शादी हुई जो देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. राजनगर के गौर सेंट्रल मॉल के अंदर एक युवक ने घुटनों के बल बैठकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. लड़का सिर्फ इतने पर नहीं रुका, सिंदूर लगाने के बाद उसने लड़की को मंगलसूत्र भी पहना दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

अनोखी शादी के गवाह बने लोग

जैसे ही लड़के ने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया, लड़की ने अपनी मंजूरी देते हुए घुटनों पर बैठकर खुशी-खुशी उसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में सजा लिया और मंगलसूत्र भी पहन लिया. इसके बाद दोनों एक दूसरे के गले लग गए. मॉल में शॉपिंग कर रहे लोग ये नजारा देखकर थोड़े हैरान तो हुए लेकिन फिर बाद में प्रेमी जोड़े की खुशी में शामिल हुए. किसी ने ताली बजाकर अपनी खुशी जाहिर की तो किसी ने इस फिल्मी पल को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया. देखते ही देखते प्रेमी कपल सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बन गया.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी

प्रेमी जोड़े की शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. कोई इसे Gen Z की बोल्ड सोच से जोड़ रहा है तो कुछ लोग इनके संस्कारों पर भी उंगली उठा रहे हैं, चाहे कुछ भी हो ये शादी आखिर सुर्खियां तो बटोर ही रही है. हालांकि मॉल मैनेजमेंट या पुलिस की तरफ से अभी किसी तरह का कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ