पवन मिश्रा, उत्तराखंड: उत्तराखंड हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोहियों की मदद के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चौबीस घंटे बाद भी जारी है। IAF ने ऑपरेशन के लिए सरसावा से दो और बरेली से एक हेलीकॉप्टर तैनात किया है। IAF ने अब तक लगभग 12 हजार फीट पर स्थित बेस कैंप से मतली हेलीपैड तक 14 पर्वतारोहियों को बचाया है। बता दें कि उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में द्रौपदी का डांडा (Draupadi ka Danda) चोटियों पर हिमस्खलन (Avalanche) हुआ था।
लापता हुए कई पर्वतारोहियों की तलाश में वायुसेना के हेलीकॉप्टरों समेत NDTF, SDRF और ITBP की टीमें लगी हैं। आज दिन में उत्तराखंड के सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थिति के बारे में जायजा लिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
अभी पढ़ें – प्रदूषण मुक्त यमुना के लिए दिल्ली सरकार ने 570 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दी मंजूरी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड के डीजीपी ने बताया कि आज यानी बुधवार को मौसम साफ था, इसलिए वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से एसडीआरएफ, आईटीबीपी और एनआईएम की टीमों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि टीमों ने अब तक कुल 10 शवों को बरामद किया है। करीब 20 पर्वतारोही अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
बता दें कि उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (Nehru Mountaineering Institute) की ओर से प्रशिक्षण के लिए गए द्रौपदी का डांडा चोटियों पर गए पर्वतारोही दल के 28 सदस्य अचानक हुए हिमस्खलन में फंस गए हैं। घटना की जानकारी होने पर उत्तराखंड प्रशासन, NDRF, SDRF और ITBP ने काफी लोगों का रेस्क्यू कर लिया, लेकिन 28 लोग फंसे रह गए। बाद में सीएम धामी ने वायुसेना से मदद मांगी। अभी तक कुल 10 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
5 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
7 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
8 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
9 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
11 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
11 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
11 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
12 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
12 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines