उत्तराखंड: उत्तराखंड में तेज बारिश व भूस्खलन के बीच एक युवक नदी में बह गया। वह अभी तक लापता है। उसकी तलाश जारी है। दरअसल, उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में तेज बारिश हो रही है। रविवार को यहां फतेहपुर में तेज बारिश व भूस्खलन में एक युवक सड़क पार कर रहा था। इस दोरान तेज पानी के बहाव में कुछ देर बहने के बाद नदी में गिर पड़ा।

विज्ञापन

एसडीएम हलद्वानी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक युवक की तलाश चल रही है। फिलहाल उसका अभी कुछ पता नहीं चला है। युवक के लिए तलाशनी अभियान चल रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक बहता हुआ काफी आगे निकल गया है। पुलिस कई किलोमीटर के दायरे में नदी में अलग-अलग जगह जांच कर रही है।

विज्ञापन

उत्तराखंड में रविवार को कुमाऊं में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हुआ। पिछले तीन दिन में कुमाऊं में दो और गढ़वाल में एक दौर का हिमपात हो चुका है। इससे प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पानी व हिमपात से जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है। प्रशासन हालतों पर नजर बनाए हुए है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ