Uttarkashi Avalanche: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में हुए हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या 26 पहुंच चुकी है। शुक्रवार को शवों की कुल बरामदगी को लेकर नेहरू पर्वतारोहरण संस्थान (NIM) की ओर से जानकारी दी गई। शुक्रवार को भी रेस्क्यू टीमों ने 7 शवों को बरामद किया है। बता दें कि इससे पहले भी लगातार शवों की बरामदगी हुई थी।
मरने वालों में दो महिला प्रशिक्षक भी शामिल
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शुक्रवार को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से रेस्क्यू बुलेटिन जारी किया गया। इसमें बताया गया कि अब तक 26 शवों को बरामद कर लिया गया है। इनमें 24 प्रशिक्षु पर्वतारोही और दो प्रशिक्षकों के शव शामिल हैं। बुलेटिन के मुताबिक संस्थान ने बताया था कि 4 अक्टूबर को चार शवों को बरामद किया गया था। इनमें दो प्रशिक्षक और दो प्रशिक्षु थे। इसके बाद 6 अक्टूबर को 15 प्रशिक्षुओं के शव बेस कैंप लाए गए। आज यानी शुक्रवार को 7 शव पाए गए हैं, जिन्हें बेसकैंप पर लाया गया।
सेनाओं समेत रेस्क्यू में लगीं ये टीमें
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग के लिए उत्तरकाशी की द्रौपदी का डांडा-2 चोटी पर भेजा गया था। दल में प्रशिक्षक भी शामिल थे। तभी द्रौपदी का डांडा में अचानक हिमस्खलन हो गया। जानकारी होने पर NIM, NDRF, SDRF और ITBP की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन आखिर में 29 लोग लापता हो गए।
कंट्रोल रूम की लगातार हो रही है निगरानी
उत्तराखंड प्रशासन की ओर से सेना और वायुसेना की मदद ली गई है। सेनाओं और बाकी अन्य टीमों ने मिलकर अब तक द्रौपदी का डांडा चोटी से 26 के शवों को बरामद किए हैं। उत्तरकाशी में बनाए गए बेस कैंप पर कंट्रोल रूम की केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी भी लगातार मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
अभी पढ़ें – Jaipur Crime News: निर्माणाधीन मकान में कटर से गला रेतकर युवक की हत्या, मचा हड़कंप
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने जारी की चेतावनी
बता दें कि उत्तराखंड प्रशासन भी इस घटना को लेकर काफी सतर्क है। गुरुवार को उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी हुई है। इसे देखते हुए उत्तरकाशी के किसी भी हिस्से में पहाड़ों पर ट्रैकिंग या पर्वतारोहण प्रतिबंध है। बता दें कि 17,000 फीट की ऊंचाई पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कश्मीर से भी टीमें बुलाई गई हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
2 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
3 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
3 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
5 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
6 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
6 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines