Uttarkashi Avalanche: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में द्रौपदी का डांडा (Draupadi ka Danda) चोटियों पर हिमस्खलन (Avalanche) में लापता हुए कई पर्वतारोहियों की तलाश में अभी भी वायुसेना के हेलीकॉप्टरों समेत NDTF, SDRF और ITBP की टीमें लगी हैं। वहीं टीमों ने कई लोगों का रेस्क्यू भी किया है। वहीं बुधवार की सीएम धामी (CM Dhami) ने बताया कि पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्थिति के बारे में जायजा लिया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड के डीजीपी ने बताया कि आज यानी बुधवार को मौसम साफ था, इसलिए वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से एसडीआरएफ, आईटीबीपी और एनआईएम की टीमों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि टीमों ने अब तक कुल 10 शवों को बरामद किया है। करीब 20 पर्वतारोही अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
अस्पताल पहुंचे CM धामी
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हिमस्खलन आपदा में खोज और बचाव अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। वह बुधवार को उत्तरकाशी के मतली में अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की खोज में सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ समेत अन्य एजेंसियां बचाव कार्य में लगी हुई हैं। वहीं पीएम और रक्षा मंत्री दोनों ने स्थिति का जायजा लिया है।
प्रशिक्षण के लिए थे पर्वतारोही, हो गया हिमस्खलन
बता दें कि उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (Nehru Mountaineering Institute) की ओर से प्रशिक्षण के लिए गए द्रौपदी का डांडा चोटियों पर गए पर्वतारोही दल के 28 सदस्य अचानक हुए हिमस्खलन में फंस गए हैं। घटना की जानकारी होने पर उत्तराखंड प्रशासन, NDRF, SDRF और ITBP ने काफी लोगों का रेस्क्यू कर लिया, लेकिन 28 लोग फंसे रह गए। बाद में सीएम धामी ने वायुसेना से मदद मांगी। अभी तक कुल 10 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
8 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
8 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
10 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
11 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
12 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
12 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
12 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines