Dehradun: उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) जिले में शुक्रवार देर रात भारत-नेपाल सीमा स्थित लास्को नदी के पास बादल फट (cloudburst) गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि करीब 30 घर तबाह हो गए। पिथौरागढ़ के जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने बताया कि बादल फटने की घटना से काफी नुकसान हुआ है। वहीं रात काली नदी में आई बाढ़ से धारचूला और उसके आसपास के इलाकों में भी काफी नुकसान हुआ है। कई घर बह गए हैं और कई बुरी तरह से प्रभावित हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर फटा बादल, दोनों ओर नुकसान
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) की टीमें मौके पर राहत कार्य में लगी हुई हैं। काली नदी में आई बाढ़ से भारत और नेपाल दोनों के गांवों में नुकसान हुआ है। इससे पहले 20 अगस्त को देहरादून में बादल फटने की इसी तरह की घटना हुई थी। पानी के तेज बहाव से कई सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आई थीं। एसडीआरएफ देहरादून के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि हमें विभिन्न परिसरों में पानी घुसने और कई इलाकों में सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। टीमें राहत कार्य में जुटी है।
मुख्यमंत्री धामी ने किया क्षेत्रों का दौरा
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के रायपुर के सरखेत गांव में प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। बाढ़ और बादल फटने के कारण संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। कई इमारतों में पानी घुस गया तो कई इमारतें तेज बहाव में बह गई हैं। राज्य के कई हिस्सों में आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।
राज्य के सभी विभागों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश
सीएम धामी ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासन के अन्य अधिकारियों को देहरादून समेत गढ़वाल संभाग में भारी बारिश के बाद हुई तबाही को लेकर अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने का भी निर्देश दिया है। एसडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि गांव में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है। कुछ ने पास के एक रिसॉर्ट में शरण ली है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
10 mins agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 hr ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
3 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
5 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
5 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
6 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
6 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
7 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
8 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines