Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में हुए हिमस्खलन (Avalanche) में मरने वालों की आधिकारिक तौर पर संख्या 9 है। गुरुवार को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (Nehru Institute of Mountaineering) की ओर से इसके बारे में पुष्टि की गई है।
संस्थान के मुताबिक अभी भी बर्फीली चोटियों पर 29 लोग फंसे हुए हैं। वायुसेना (Indian Air Force) के हेलीकॉप्टर राहत कार्य में जुटे हैं। इसके अलावा ITBP के पीआरओ विवेक पांडेय ने बताया कि अचानक मौसम खराब होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। फिर भी टीमें अपने लक्ष्य को पाने के लिए जुटी हुई हैं।
महिला प्रशिक्षकों के रूप में हुई शवों की पहचान
हिमस्खलन आपदा के देखते हुए उत्तरकाशी में बनाए गए आपातकालीन संचालन केंद्र के मुताबिक अब तक बरामद शवों की कुल संख्या 9 है। इन शवों में दो की पहचान हो पाई है। ये दोनों शव नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की महिला प्रशिक्षकों के हैं।
वहीं IAF की मध्य वायु कमान के अनुसार भारतीय वायुसेना ने उत्तराखंड हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोहियों को बचाने के लिए आज सुबह फिर से अभियान शुरू किया। IAF, सेना और HAWS टीम के कर्मियों को बचाव कार्यों के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष उपकरणों के साथ पहुंचाया गया है। IAF ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है।
मौसम खराब होने से आई दिक्कत
आईटीबीपी पीआरओ विवेक पांडेय ने बताया कि द्रौपदी का डांडा में हिमस्खलन में फंसे लोगों और शवों को मताली में बनाए गए एडवांस हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर द्वारा लाया जा रहा है। आज भी कई लोगों को लाया गया है। अभी और भई लोगों के आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया था, जिसके कारण लापता लोगों की तलाश में दिक्कत आ रही है।
इन टीमों को लगाया गया है बचाव कार्य में
वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आईटीबीपी की कई टीमें भेजी गई हैं। हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल की टीम भी ITBP, SDRF, NIM और NDRF के साथ खोज और बचाव अभियान में शामिल हुई है। बचाव कार्य में लगे हेलीकॉप्टर की आज यानी गुरुवार को 16,000 फीट की ऊंचाई पर लैंडिंग के लिए बेस बनाया गया। जहां परीक्षण के तौर पर सफल लैंडिंग भी कराई गई है।
अभी पढ़ें – Rajasthan: सीएम गहलोत आज गुलाबी नगरी को देंगे बड़ी सौगात, हवासड़क एलिवेटेड रोड का करेंगे उद्घाटन
मौसम को देख डीएम ने दिए ये निर्देश
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि मौसम विभाग की ओर से राज्य में बारिश और मौसम खराब होने के आसार हैं। IMD की ओर से यहां बारिश और हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके कारण उत्तरकाशी जिले में अगले तीन दिनों के लिए ट्रेकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बता दें कि उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन और फंसे पर्वतारोहियों को बचाने के लिए गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर) की एक विशेषज्ञ टीम को भी एसडीआरएफ, आईटीबीपी और एनआईएम के साथ अभियान में लगाया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
6 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
6 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
7 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
9 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
9 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
10 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
10 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines