हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Ankita Murder Case: रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का आज होगा अंतिम संस्कार

विज्ञापन

नई दिल्ली: रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी का आज अंतिम संस्कार होगा। पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली 19 साल की अंकिता का शव बैराज से बरामद किया गया था। उत्तराखंड के ऋषिकेश में करीब पांच दिन पहले वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली अंकिता भंडारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। शुक्रवार को राजस्व पुलिस ने अंकिता का शव बरामद करते हुए रिसोर्ट के मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तराकंड के सीएम पीएस धामी ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही कहा कि ऐसे जघन्य अपराध के लिए आरोपियों के कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं उत्तराखड़ के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पूरा मामला जिलाधिकारी के नेतृत्व में रहा है। राजस्व पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पटवारी पुलिस व्यवस्था है, यह मामला भी उन्होंने देखा है।

बीजेपी आलाकमान ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलकित आर्य के भाई और पिता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

(Generic Ambien)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें