देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand) में रविवार सुबह एक भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई।
ऊधम सिंह नगर जिले के पास हुए इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
इलाके में हादसे की खबर फैलते ही भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, अपने करीबियों के शव देखकर दुर्घटनास्थल पर पहुंचे परिजन बिलखने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर राहत और जांच कार्य शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव से लगभग 45 से 50 श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। लेकिन बरेली जिले में पड़ने वाली सिरसा चौकी के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
25 mins agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
33 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
49 mins agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 hr ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
2 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त