हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vrindavan: बिहारीजी मंदिर में महिला से अश्लीलता करने वाला वर्दीधारी गिरफ्तार, वीडियो में हुआ था कैद

विज्ञापन

मथुराः उत्तर प्रदेश के वृंदावन (Vrindavan) में बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) में जन्माष्टमी के मौके पर मंगला आरती के दौरान भीड़ में महिला के साथ शर्मनाक हरकत करने वाले फायर ब्रिगेड के सिपाही को वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मथुरा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आपको बता दें कि इसी मंगला आरती के दौरान बांके बिहारी मंदिर परिसर में भगदड़ मची थी, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

भीड़ के वायरल हुए वीडियो में दिखा था वर्दीधारी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर वृंदावन स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भीड़ हद से ज्यादा हो गई थी। इस दौरान भगदड़ मचने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना थी। बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन्हीं में से एक वीडियो में वर्दीधारी व्यक्ति सामने खड़ी महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए कैमरे में कैद हुआ था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

पहचान होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

वीडियो के वायरल होने पर अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। आरोपी वर्दीधारी की पहचान के प्रयास शुरू किए। वृंदावन कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ अश्लीलता करने वाले की पहचान फायरमैन विक्रम वीर सिंह के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मथुरा के एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि फायरमैन विक्रम वीर सिंह के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola