Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में एक फिर से गार्ड की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां के सेक्टर-74 की एक हाउसिंग सोसायटी (Housing Society) के एक गार्ड ने आरोप लगाया है कि महिला ने उसे थप्पड़ मारे। जबकि उसके पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें दोनों ओर से तहरीर दी गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सेक्टर-74 में हाउसिंग सोसायटी की है घटना
जानकारी के मुताबिक घटना नोएडा के सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-74 की है। यहां की सुपरटेक केपटाउन हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला अपने परिवार के साथ घूम रही थी। बताया गया है कि तभी वहां एक कुत्ता आ गया। महिला ने पास में खड़े एक गार्ड से कुत्ते को भगाने के लिए कहा। आरोप है कि गार्ड ने इससे इनकार कर दिया।
अभी पढ़ें – Uttarkashi Avalanche: अब तक 16 शव हुए बरामद, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने जारी की सूची
कुत्ता भगाने से मना किया तो आया गुस्सा
इसके बाद महिला का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। गार्ड का आरोप है कि महिला ने उसे कई थप्पड़ मारे। इतना ही नहीं गार्ड का आरोप है कि महिला के पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारकर चोट पहुंचाई है। काफी देर तक दोनों ने गार्ड के साथ मारपीट की। मारपीट की घटना सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दोनों पक्षों ने दी थाना पुलिस को तहरीर, जांच शुरू
वहीं सिक्योरिटी गार्ड का आरोप है कि सोसाइटी के निवासी अनुराग शर्मा और उनकी पत्नी ने मारपीट की है। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। थाना सेक्टर-113 प्रभारी ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर दी गई हैं। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
फेज-3 में भी महिला ने पीटा था गार्ड
10 सितंबर को भी नोएडा के फेज-3 कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसी ही घटना हुई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यहां की एक सोसायटी के गेट पर तीन सिक्योरिटी गार्ड खड़े हुए थे। तभी वहां एक गाड़ी आती है। गार्ड दरवाजा खोलने के लिए जा रहा था कि तभी एक महिला वहां आती है। गार्ड को थप्पड़ मारने लगती है। इसके बाद गार्ड महिला को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वह मारपीट करती रहती है।
वायरल हुआ था ‘गालीबाज’ महिला का वीडियो
इससे पहले अगस्त में नोएडा के ही सेक्टर-126 स्थित जेपी सोसायटी में भी एक महिला द्वारा गार्ड से अभद्रता, मारपीट और गाली गलौज का वीडियो सामने आया था। यहां एक महिला अधिवक्ता रहती हैं। आरोप है कि सोसायटी का गेट खोलने में देरी होने पर महिला भड़क गई। उसने गार्डों के साथ जमकर गाली गलौज की। गार्ड का कॉलर पकड़ कर उसे कई बार झकझोर दिया। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
पुणे को दीवाली पर मेट्रो का तोहफा, PM मोदी ने दिए 21800 करोड़ के प्रोजेक्ट
5 mins agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
19 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 hr agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 hr agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
1 hr agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 hr agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 hr ago'राज्य सभा' चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines