UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर शनिवार को 1.21 लाख घरों में पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से एक वरिष्ठ अधिकारी ने बतायाकि हर घर जल योजना के तहत राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों के 1,20,821 घरों में पीने के पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए। जबकि देशभर में लगभग 2.59 लाख पानी के कनेक्शन दिए गए। साथ ही देशभर में रिकॉर्ड भी बनाया गया।
देशभर में 2.59 लाख कनेक्शन बांटे गए
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक देश में उपलब्ध कराए गए 2.59 लाख पानी के कनेक्शनों में से अकेले उत्तर प्रदेश में 1.20 लाख कनेक्शन प्रदान किए गए। जबकि जल जीवन मिशन के अनुसार आंध्र प्रदेश में 30,643, कर्नाटक में 25,377, तमिलनाडु में 18,671, महाराष्ट्र में 17,649 और मध्य प्रदेश में 16,609 कनेक्शन ग्रामीण इलाकों में दिए गए हैं। देश भर में किए गए नल के कनेक्शनों का लगभग 40% वितरण यूपी में किया गया है।
एक ही दिन में बनाए रिकॉर्ड को पीएम मोदी को समर्पित किया
अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सरकार ने यूपी में 51,000 परिवारों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा था। नमामि गंगे और ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग ने पिछले वर्ष की तुलना में ढाई गुना अधिक परिवारों को स्वच्छ पेयजल प्रदान करके एक नया रिकॉर्ड बनाया। एक दिन में अधिक से अधिक नल कनेक्शन देने की उपलब्धि को लक्ष्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया गया है।
यहां दिए गए इतने कनेक्शन
एएनआई के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि छोटे जिलों में भी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए घर-घर नल कनेक्शन देने का रिकॉर्ड यूपी ने हासिल किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देवरिया जिले में एक दिन में 4,212 कनेक्शन, गोरखपुर में 4038, लखीमपुर खीरी में 3,748, महोबा में 3,651 और मिर्जापुर में 3,523 कनेक्शन दिए।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
3 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
10 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
11 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
13 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
13 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
14 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
16 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines