Unnao: 169 रुपये में ऑनलाइन मंगाईं मूर्तियां से गांववालों को ठगा, फिर पुलिस ने अकल लगाई ठिकाने
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लोगों की आस्था से खिलवाड़ और उन्हें बेवकूफ बनाकर पैसे ठगने का मामला सामने आया है। यहां एक गांव में रहने वाले व्यक्ति और उसके दो बेटों ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मुर्तियां मंगवाईं। गांव वालों के सामने खेत में पूजा करते हुए जमीन से उन्हीं मूर्तियों को निकाल कर दिखा दिया। इसके बाद मंदिर बनवान के नाम पर चंदा इकट्ठा कर लिया। जानकारी पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शातिरों के झूठ का पर्दाफाश कर दिया। तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
घटना उन्नाव जिले के हसनगंज की है। यहां के महमूदपुर गांव में रहने वाले अशोक ने बताया कि खेत से देवी मां लक्ष्मी, सरस्वती और कुबेर की मूर्तियां निकली हैं। साथ में रुद्राक्ष, चाबी, सिक्का, कछुआ और कौड़ी भी जमीन से निकली हैं। इसके बाद अशोक और उसके दो बेटे खेत पर ही तिरपाल लगाकर इन मूर्तियों की पूजा करने लगे। खेत से मूर्तियों के निकलने की बात गांव में आग की तरह फैल गई। भारी संख्या में गांव वाले मौके पर पहुंच गए। गांव वाले भी पूजा पाठ करने लगे।
UP : उन्नाव के खेत में भगवान की सोने की मूर्तियां निकलने का दावा, खेत में लगी भक्तों की भीड़, खूब चढ़ाया पैसा
◆पुलिस जांच में हुआ खुलासा- 'युवक ने 165 रुपए में Online मूर्तियां मंगवाई और मात्र 2 दिन में चढ़ावे से 35 हजार रुपए कमाए' pic.twitter.com/IxXtI8FQvL
— News24 (@news24tvchannel) September 1, 2022
वहीं गांव से किसी व्यक्ति ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी होने पर पुलिस भी दंग रह गई। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। जानकारी होने पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब पूछा तो उन्हें भी शातिरों ने यही बताया कि मूर्तियां खेत से निकली हैं। पुलिस को दाल में कुछ काला नजर आया। पुलिस ने कुछ समय के लिए मूर्तियों को अशोक के घर में ही रखवा दिया, लेकिन तीनों बाप-बेटे फिर से खेत पर जाकर पूजा करने लगे।
इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर गांव में ही रहने वाले एक डिलीवरी ब्वॉय से जानकारी की। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसने अशोक के घर पर एक कोरियर का बक्सा दिया था। बस यहीं से पुलिस को कहानी समझ में आ गई। उन्होंने मामले की तह तक पड़ताल की तो पता चला कि शातिरों ने एक ऑनलाइन साइट से 169 रुपये में मूर्तियां मंगवाई थीं, जिनके नाम पर गांव वालों को बेवकूफ बनाया। रिपोर्ट्स की मानें तो शातिरों ने दो दिन में ही चढ़ावे के नाम पर 35 हजार रुपये ठग लिए। अब पुलिस ने पिता और दोनों बेटों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: