Sitapur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) जिले में शनिवार देररात बड़ा हादसा हो गया। यहां धान से भरे ट्रैक्टर और एथेनॉल से भरे टैंकर में भिड़ंत (Sitapur Road Accident) हो गई। भिड़ंत के बाद फैले एथेनॉल ने आग पकड़ ली। आग में एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई है। वहीं करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद लगी आग का एक वीडियो (Video Viral) सामने आया है। घटना के बाद जिलाधिकारी और एसपी समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी पढ़ें – Delhi News: नंदनगरी हत्याकांड में 3 गिरफ्तार, पैसे मांगने पर की थी हत्या
धान बेचने के लिए जा रहा था किसान
घटना शनिवार देर रात बिसवां रेउसा मार्ग स्थित मूरतपुर की है। जानकारी के मुताबिक थानगांव थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर सीतापुर की अनाज मंडी में उसे बेचने के लिए जा रहा था। उधर बिसवां द सेकसरिया शुगर मिल से एथेनॉल भरकर एक टैंकर गोंडा जिले के लिए निकला था। तभी मूरतपुर गांव के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद एथेनॉल से भरा टैंकर पलट गया।
टैंकर पलटते ही फैले एथेनॉल में लगी आग
ज्वलनशील होने के कारण सड़क पर फैले एथेनॉल ने तुरंत आग पकड़ ली। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले आग ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। वहीं जिलाधिकारी और एसपी सीतापुर भी पहुंच गए। एसपी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की जल कर मौत हो गई। पांच लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर में हुई 25 लोगों की दर्दनाक मौत
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं शनिवार को हुए हादसे के बाद रविवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है। बता दें कि शनिवार को कानपुर में भी बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा कानपुर के गंभीरपुर गांव के पास हुआ। बताया गया कि कोरथा गांव रहने वाले श्रृद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से फतेहपुर में चंद्रिका देवी मंदिर गए थे। ये सभी वहां से लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
6 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
8 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
10 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
13 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines