Sitapur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur) जिले के जहांगीराबाद स्थित आदर्श राम स्वरूप इंटर कॉलेज के 12वीं क्लास के एक छात्र ने स्कूल परिसर में ही अपने प्रिंसिपल को गोली मार दी। 48 वर्षीय प्रिंसिपल (Principle) राम सिंह वर्मा के पेट में दो गोलियां लगीं हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रैफर कर दिया गया।
प्रिंसिपल के पेट में लगी दो गोलियां
सीतापुर पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 बजे की है। जानकारी के मुताबिक स्कूल के प्रिंसिपल रोजाना की तरह स्कूल में प्रवेश करने के बाद अपने ऑफिस की ओर जा रहे थे। तभी वहां पहले से खड़े उसी स्कूल के 12वीं के छात्र ने उन्हें गोली मार दी। फायरिंग में दो गोलियां स्कूल प्रिंसिपल के पेट में लगी हैं। गोली लगने से वह जमीन पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। घटना के बाद स्कूल समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
पहले सीतापुर, फिर लखनऊ में भर्ती कराया
वहीं सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने तत्काल घायल प्रिंसिपल को सीतापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल विवि के ट्रॉमा सेंटर में रैफर कर दिया। प्रिंसिपल की हालत अभी भी स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले स्कूल के गेट पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो रही थी। प्रिंसिपल ने दोनों गुटों के छात्रों को डांटा था।
गाजियाबाद में सड़क पर भिड़े से BBA-BCA के छात्र
छात्रों के गुटों में झगड़ा और उसके बाद खूनी खेल की यह कोई पहली घटना नहीं है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के एक निजी कॉलेज के बीबीए और बीसीए के छात्रों में भी झगड़ा हुआ था। झगड़ा बीच सड़क पर हो रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरी एक सफेद रंग की होंडासिटी कार ने झगड़ रहे दो छात्रों को टक्कर मारकर उड़ा दिया था। इसमें गौर करने वाली बात यह थी कि टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनों छात्र खड़े होकर फिर से लड़ने लग गए थे।
संबंधित खबरें
20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
4 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
5 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
5 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
6 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
6 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
6 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
6 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
7 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
8 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines