हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shrikant Tyagi Case: सोसायटी में चल रहा है त्यागी समाज का धरना, रैपिड एक्शन फोर्स तैनात

विज्ञापन

Shrikant Tyagi Case:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में महिला के साथ अभद्रता, गालीगलौज और मारपीट करने के आरोप में जेल में बंद कथित नेता ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के समर्थन में बुधवार ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी (Grand Omaxe Society) के बाहर त्यागी समाज के लोग धरना देते रहे। वहीं मंगलवार देर शाम से तनाव पैदा होने की आशंका को लेकर नोएडा पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों को तैनात किया जा रहा है।

हालात पर लगातार नजर बनाए हैं पुलिस अधिकारी

धरना स्थल पर मौजूद डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह ने कहा कि मंगलवार से ही सोसायटी पर पर्याप्त पुलिस तैनात की गई है। कानून-व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। स्थिति की निगरानी की जा रही है। इस बीच नोएडा अथॉरिटी ने फिर से हाउसिंग सोसाइटी के अंदर हुए अतिक्रमणों की समीक्षा के लिए सर्वे शुरू किया गया है।

अभी पढ़ें – गुजरात में “आप” की बढ़ती हुई लोकप्रियता से डरकर अरविंद केजरीवाल को कुचलने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है: सौरभ भारद्वाज

महिला के साथ श्रीकांत ने की थी गालीगलौज-अभद्रता

अधिकारियों के अनुसार 5 अगस्त को श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसायटी में अतिक्रमण किया जा रहा था। एक महिला ने जब इसकार विरोध किया तो श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ अभद्रता, गालीगलौज और मारपीट कर दी। श्रीकांत की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ता। खुद को कथित तौर पर किसान नेता कहने वाले श्रीकांत के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभी पढ़ें – Ayodhya News: अयोध्या में लता मंगेश्कर चौक का सीएम योगी ने किया उद्धाटन, भतीजे की आंखों से बहने लगे आंसू

श्रीकांत के परिवार के समर्थन में आया एक नेता

इस मामले के बाद नोएडा में काफी हड़कंप रहा था। नोएडा पुलिस और एसटीएफ द्वारा मेरठ से श्रीकांत की गिरफ्तारी के बाद नोएडा में त्यागी समाज ने एक महापंचायत भी की। इसमें पीड़ित महिला के साथ फिर से सोसायटी में घुसकर मारपीट करने वाले पांच युवकों का सम्मान किया गया था। श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी की ओर से कई बार वीडियो बयान भी जारी होते हैं।

पुलिस ने दिया है 48 घंटों का अल्टीमेटम

ताजा मामला पिछले करीब दो-तीन दिन से चल रहा है। त्यागी समाज के एक नेता ने गालीबाज श्रीकांत के परिवार को समर्थन दिया है। इस नेता ने पहले तो प्राधिकरण के अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में अनु त्यागी के साथ फिर से उसी स्थान पर पेड़ लगाए हैं, जहां पूर्व में विवाद हुआ था। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने जांच के बाद 48 घंटे में इन पौधों और अतिक्रमण को हटाने का अल्टीमेटम दिया है। सोसायटी का माहौल इस समय काफी तनाव पूर्ण है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें