Uttar Pradesh: शिवपाल यादव बोले- 2024 में रहूंगा सरकार का हिस्सा, सपा से मिला कई बार धोखा

shivpal-yadav

शिवपाल यादव

लखनऊ: साल 2024 में मैं सरकार का हिस्सा बनूं इस पर काम कर रहा हूं। समाजवादी पार्टी से मुझे कई बार धोखा मिला है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को यह बात कही। एक कार्यक्रम के दौरान मीडियो को संबोधित करते हुए शिवपाल बोले लक्ष्य है कि 2024 में सरकार का हिस्सा बन सकें। चुनाव नजदीक होगा तब देखा जाएगा कि क्या राजनीतिक फैसला उचित रहेगा। अभी डेढ़-दो साल का वक्त है। सपा के साथ नहीं रहना है, यह तो तय है। अब कैसे और किसके साथ रहेंगे, समय बताएगा।

विज्ञापन

भतीजा पैर छूए तब भी नहीं जाऊंगा

विज्ञापन

पूछने पर क्या समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पैर छू लेंगे तो क्या आप मान जाएंगे ? इस पर शिवपाल ने जवाब दिया कि ‘देखिए मुझे अब समाजवादी पार्टी में जाना ही नहीं है। अब कोई समझौता नहीं, कोई गठबंधन नहीं होगा। हमें पहले कई बार धोखा मिल चुका है। उन्होंने बोला समय आने पर यह बातें तय होंगी कि कहां और किसके साथ गठबंधन करना है। अभी तो मैं केवल अपने संगठन को ही मजबूत कर रहा हूं।

75 जिलों में सपा की सरकार नहीं

विज्ञापन

आगे शिवपाल यादव बोले यूपी चुनाव में हमने देखा कि 75 जिलों में सपा नहीं थी। इन जिलों में टिकट ही सही से नहीं बांटा गया। इस बार जनता चाहती थी कि सरकार बने लेकिन वह अपने संगठन को ही नहीं संभाल पाए। बता दें शिवपाल इससे पहले यूपी में कैबिनेट मंत्री, नेता विपक्ष और सपा में प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव समेत कई बड़े पदों पर रहें हैं। अखिलेश यादव से अनबन होने के बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई थी।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ