Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में सोमवार को मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर के बाद पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में लिया। बता दें कि लखनऊ कोर्ट (Lucknow Court) से सपना चौधरी के खिलाप गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में सरेंडर (Sapna Choudhary surrenders in court) किया है। अब उनका गिरफ्तार वारंट निरस्त किया गया है।
वर्ष 2018 में दर्ज हुआ था धोखधड़ी का मामला
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के आशियाना में 13 अक्तूबर 2018 को सपना चौधरी के शो होना था। आयोजकों ने इस शो के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से 300 रुपये प्रति दर के हिसाब से टिकट बेचे थे। आरोप है कि शो की पूरी तैयारी हो गई थी। स्थल पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए थे। काफी देर तक चले कार्यक्रमों के बाद भी सपना चौधरी नहीं पहुंची थीं। लोगों ने मौके पर हंगामा कर दिया था। इसके बाद फिरोज नाम के एक व्यक्ति ने सपना चौधरी समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था।
कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ था वारंट
इसके बाद से मामला कोर्ट में चला। आरोप है कि कई बार नोटिस जाने के बाद भी सपना चौधरी कोर्ट में पेश नहीं हुई थीं। इसके बाद डांसर सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ की एससीजेएम कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। कार्यक्रम रद करने और टिकट की रकम वापस न करने के चार साल पुराने मामले में कोर्ट ने यह कार्रवाई की थी। वह मामले की सुनवाई में गैरहाजिर थीं, जिसके बाद वारंट जारी हुआ। सूत्रों के मुताबिक सपना चौधरी ने 10 मई को आत्मसमर्पण कर अंतरिम जमानत ली थी। इसके बाद अब सोमवार को सपना चौधरी ने कोर्ट में सरेंडर किया है।
संबंधित खबरें
UP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 mins agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
37 mins agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 hr agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
2 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
4 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
5 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
5 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines