Sambhal News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले में उस वक्त हड़कंप और सनसनी फैल गई, जब दो युवकों की बिना सिर वाली लाशें मिलीं। पुलिस अब उनके सिरों की तलाश कर रही है। बताया गया है कि दोनों बुलंदशहर के कैवलना गांव के रहने वाले चचेरा भाई थे। सूत्रों के मुताबिक दोनों युवक कैवलना से चार दिन पहले लापता हुए थे। पुलिस और परिवार वालों को अपहरण के बाद हत्या की आशंका है। बता दें कि कुछ दिनों पहले मेरठ में भी एक युवक की सिर कटी लाश मिली थी।
महिला समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार
बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों दुर्गेश शर्मा, मुकुल कुमार और लता शर्मा (दुर्गेश की मां) को गिरफ्तार किया है। मामले में संलिप्तता होने की आशंका पर तीनों से पूछताछ की जा रही है।
महिला-युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा था
जानकारी के मुताबिक भूपेंद्र कुमार (30) और उसका चचेरा भाई जगदीश उर्फ भूरा सिंह (25) शनिवार की रात को लापता हो गए थे। परिवार के नरेश सिंह की शिकायत के बाद सलेमपुर थाना पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि भूपेंद्र कुमार के एक महिला से अवैध संबंध थे। दुर्गेश ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।
बहाने से घर पर बुलाया और कर दी हत्या
इसके बाद दुर्गेश, मुकुल और तुषार शर्मा ने भूपेंद्र कुमार और जगदीश को किसी बहाने से अपने घर बुलाया। जहां आरोपियों ने तीनों बेरहमी से पीटा। पिटते-पिटते दोनों बेहोश हो गए। एसएसपी ने बताया कि इसके बाद आरोपी दोनों को एक कार में डालकर राजपुरा के पास सुनसान इलाके में ले गए। वहां जाकर दोनों के सिर काट दिए। कटे हुए सिर को एक बैग में पैक करके गंगा में फेंक दिया।
अलग-अलग इलाकों में फेंके सिर
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने दो अलग-अलग इलाकों में दोनों शवों को फेंका। जगदीश का शव संभल पुलिस ने 2 अक्टूबर को बरामद किया था, जबकि बुलंदशहर पुलिस ने मंगलवार को राजपुरा इलाके से भूपेंद्र कुमार का शव बरामद किया। एसएसपी ने बताया कि घटना को अपहरण का रूप देने के लिए आरोपी ने भूपेंद्र के मोबाइल से कॉल कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी थी।
संबंधित खबरें
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
1 hr agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
9 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
11 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
12 hrs agoभगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53% किया
13 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
13 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
14 hrs agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
14 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
16 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines