---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Sambhal: खेत पर कब्जे की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर हमला, दरोगा समेत 4 पुलिसवाले घायल

Sambhal: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले में जमीन को लेकर हो रहे विवाद की सूचना पर जाना पुलिस को भारी पड़ गया। आरोप है कि एक पक्ष ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। हमले में पुलिस चौकी इंचार्ज दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

---विज्ञापन---

Sambhal: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) जिले में जमीन को लेकर हो रहे विवाद की सूचना पर जाना पुलिस को भारी पड़ गया। आरोप है कि एक पक्ष ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। हमले में पुलिस चौकी इंचार्ज दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं देर रात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पक्ष फरार है।

पीड़ित ने अपने खेत पर कब्जे की शिकायत की थी

जानकारी के मुताबिक संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के कहरौला गर्वी गांव के रहने वाले रविंद्र का गांव के ही रहने वाले दूसरे पक्ष से खेत पर कब्जे को लेकर विवाद है। रविंद्र का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उसके खेत पर कब्जा कर रखा है। आरोप है कि रविंद्र पक्ष रविवार देर शाम पुलिस की मौजूदगी में अपने खेतों को जोतने के लिए पहुंचा था। तभी आरोपी दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान पुलिस जब पीड़ितों को बचाने आगे बढ़ी तो उन्होंने पुलिस पर भी हमला कर दिया।

---विज्ञापन---

चौकी इंचार्च, दो सिपाही और होमगार्ड घायल

बताया जा रहा है कि हमले में चौकी प्रभारी रामकुंवर सिंह, दो सिपाही और एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं पीड़ित पक्ष के पुष्पेंद्र और राधेश्याम को भी चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उनके परिवार पर हमला कर चुके हैं। उन्होंने कई बार पुलिस से मामले की शिकायत भी की थी। रविवार को इन्हीं शिकायतों के चलते पुलिस बल उनके साथ में था। आरोपी पक्ष के करीब 20 लोगों ने एकाएक हमला कर दिया। सभी के हाथों में लाठी और डंडे थे।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। सभी पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई है। वहीं पीड़ित परिवार के लोगों को भी सुरक्षा दी जा रही है। आपको बता दें कि घटना के बाद फिलहाल गांव में सन्नाटा फैल गया है। चर्चाएं हैं कि आरोपी पक्ष के लोग गांव से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 12, 2022 01:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola