Saharanpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जंगल में एक पेड़ से 40 वर्षीय शिक्षक और नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। सहारनपुर एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि शिक्षक और नौवीं की 17 वर्षीय लड़की 17 दिन से लापता थे।
अपने ही स्कूल की छात्रा से था प्रेम प्रसंग
घटना सहारनपुर जिले की है। यहां के नागल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के रहना वाला वीरेन्द्र (40) एक स्कूल में शिक्षक था। बताया जा रहा है कि इसी स्कूल की नौवीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन सितंबर को शिक्षक और छात्रा घर से लापता हो गए थे। परिवार वालों ने दोनों की काफी खोज की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिवार वालों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस भी छात्रा और शिक्षक की तलाश में जुटी हुई थी।
गांव के लोग जंगल में गए तो आई दुर्गंध
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम को दोनों के शव मोहंद के जंगल में पेड़ से लटकते मिले। पुलिस ने बताया कि गांव के कुछ लोग जंगल की ओर गए थे। वहां तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने खोज की तो एक पेड़ से दोनों के शव लटके हुए थे। गांव वालों के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस हर पहलु से कर रही है मामले की जांच
एसएसपी ने बताया कि नांगल क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव मोहंद के पास जंगल में पेड़ से लटके मिले हैं। शवों की स्थिति को देख कर लग रहा है कि दोनों ने करीब 10 दिन पहले आत्महत्या की है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों की जानकारी होगी। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस ने CJP ने मांगी इजाजत
20 mins agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
57 mins ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 hr agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
1 hr agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 hr ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
2 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
3 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
3 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines