रामपुरः उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे के ओवरब्रिज की रेलिंग को तोड़ते हुए एक दूध का ट्रक रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। हादसे में रेलवे की ओएचई लाइन टूट गई। इसी दौरान ट्रैक पर लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस आ गई। गनीमत रही कि ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी, वरना भीषण हादसा हो सकता था। सूचना पर रेलवे, जीआरपी और पुलिस के अधिकारी राहत कार्य में जुटे हैं। ट्रक में सवार दो लोग गंभीर घायल हैं, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार है।
ट्रैक पर पड़ा था ट्रक, तभी आ गई ट्रेन
घटना मंगलवार सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है। बदायूं का रहने वाला पवन कुमार एक कंपनी का दूध लेकर गजरौला से रामपुर जा रहा था। ट्रक में उसके साथ अलीगढ़ निवासी हेल्पर धर्मेंद्र और संभल निवासी जोगेंद्र भी थे। तभी रामपुर में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पड़ने वाले रेलवे ओवर ब्रिज की रेलिंग को तोड़ते हुए ट्रक रेलवे ट्रैक पर गिर गया। हादसे में ओएचई लाइन भी टूट गई। इसी दौरान लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन भी तेज रफ्तार में आई। अधिकारियों ने बताया कि अगल हादसा कुछ मिनट देरी से होता तो बड़ा नुकसान होता।
ट्रेन चालक की सूझबूझ काम आई
ट्रेन के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। नहीं तो टक्कर होने पर बड़ा हादसा हो जाता। वहीं सूचना पर रेलवे के अधिकारी, जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक में फंसे दोनों हेल्परों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद पुलिस ने हाईड्रा क्रेन बुलाकर ट्रक को ट्रैक से हटवाया। जानकारी के मुताबिक इस दौरान करीब पांच से छह घंटों के लिए ट्रैक बाधित रहा।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
50 mins agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
59 mins agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 hr agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
2 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
2 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
3 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
5 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
5 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines