लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में रविवार को दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये वही ‘रामपुरी चाकू’ है जो पहले गलत हाथों में था, लेकिन अब वहीं ‘रामपुरी चाकू’ काज बन गया है। आज आम आदमी, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भाजपा सरकार कटिबद्ध है। साथ ही प्रदेश का माहौल भी निवेश को आमंत्रित कर रहा है। आपको बता दें कि उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी पहली बार रामपुर पहुंचे थे।
पहले की सरकारों ने रामपुर का गलत इस्तेमाल कियाः योगी
यहां रामपुर में उन्होंने 72 करोड़ रुपये की 22 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। सीएम योगी ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक सरकारों ने अपने स्वार्थी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए रामपुर को इस्तेमाल किया। क्षेत्र के विकास के लिए कोई योजना या परियोजना लागू नहीं की गई। रामपुर को एक ऐसी जगह बना दिया था, जिसकी कोई पहचान नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर लोगों का विश्वास इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा।
आज विकास, सुरक्षा और समृद्धि का नया युग है
हाल ही में रामपुर उपचुनाव जीतने वाले भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी का समर्थन करने के लिए सीएम योगी ने यहां की जनता का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि रामपुर के निवासियों ने विकास, सुरक्षा और समृद्धि के पक्ष में नए युग का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने सपा के एक कद्दावर नेता का नाम लिए बगैर कहा कि लोगों ने उन लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है, जिन्होंने इस पौराणिक और ऐतिहासिक भूमि का शोषण किया। सीएम योगी ने यहां के स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों की हालत के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।
समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर यह सुनिश्चित करेंगी कि सबका साथ, सबका विकास बिना किसी भेदभाव के हो। समाज के हर व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि और विकास के लिए शिल्पकारों, दस्तकारों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और मजदूरों से लेकर समाज के हर वर्ग का योगदान जरूरी है। योगी ने निवेश आमंत्रित कर रोजगार के अवसर पैदा करके भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के का आह्वान किया।
रामपुर के उत्पादों को हस्तशिल्प उद्योग से जोड़ा
उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐतिहासिक महत्व के संस्थानों को संरक्षित और सुरक्षित करके क्षेत्र की विरासत को बरकरार रखने के लिए काम किया। उन्होंने खासतौर पर कहा कि उनकी सरकार ने रामपुर के वायलिन, रामपुरी चाकू, रामपुरी टोपी, जरदोजी और अन्य उत्पादों को हस्तशिल्प उद्योग से जोड़कर प्रोत्साहित किया। सीएम ने 33 बेसहारा बेटियों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की और मेधावियों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित कर सम्मानित किया। बच्चों को पोषाहार किट भी प्रदान की गई। इस मौके पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह भी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
1 hr agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 hr agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines