प्रयागराजः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाद अब प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यहां एक मकान अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद सीएम योगी ने हादसे में मरने वालों के लिए शोक व्यक्त किया है। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है।
मरने वाले तीन लोगों की पहचान, चौथे के लिए हो रहे प्रयास
जानकारी के मुताबिक हादसा प्रयागराज के मुठ्ठीगंज स्थित हटिया इलाके में हुआ। यहां हटिया पुलिस चौकी के सामने एक जर्जर मकान था। जो मंगलवार दोपहर को अचानक भरभराकर जा गिरा। मकान में एक हलवाई की दुकान भी थी। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में हलवाई समेत चार लोगों की जान चली गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की पहचान सुशील कुमार गुप्ता (40), राजेंद्र पटेल (51), नीरज केसरवानी (32) के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है।
DM और SSP मौके पर पहुंचे, कराया राहत कार्य
सूचना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री और एसएसपी शैलेश पांडे तत्काल हादसा स्थल पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने अपनी निगरानी में राहत एवं बचाव कार्य कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक मकान नीचे आ गिरा। मकान के गिरते ही धूल का एक विशाल गुबार उठा। गुबार को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सामने ही पुलिस चौकी थी। पुलिस कर्मियों ने तत्काल मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों और सुरक्षा टीमों ने मौके पर पहुंच कर तत्काल राहत कार्य शुरू किया।
सीएम-डिप्टी सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐसान
वहीं हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया। मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि सीएम योगी ने जनपद प्रयागराज में बारिश के कारण गिरी जर्जर इमारत के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री जी ने संबंधित DM व पुलिस अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का नि:शुल्क उपचार कराने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्रदेश के डिप्टी सीएम ने भी ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
4 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
6 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
8 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
9 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
10 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines