प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक अजीबोगरीब मामले सामने आया है। यहां एक अस्पताल में स्वीपर का काम करने वाले धीरज की मौत हो गई। धीरज की मौत इस वक्त पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है, वो इसलिए कि स्वीपर धीरज करोड़पति था। उसके खाते में 70 लाख रुपये हैं। जानकारी के मुताबिक उसने कभी अपने खाते से पैसे नहीं निकाले। उसने कभी शादी भी नहीं की। मामले की जांच हुई तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
पिता की जगह मिली थी नौकरी, अस्पताल में रहता था
प्रयागराज के जिला कुष्ठ रोग विभाग में धीरज स्वीपर की नौकरी करता था। अधिकारियों ने बताया कि उसके पिता सुरेश चंद्र भी यहां स्वीपर का काम करते थे, लेकिन उनकी दिसंबर 2012 में मौत हो गई। उनकी मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से धीरज को नौकरी मिल गई। जानकारी के मुताबिक 10 साल की नौकरी में धीरज ने अपने बैंक खाते से एक रुपया नहीं निकाला। अधिकारियों का कहना है कि उसके पिता ने भी कभी अपने बैंक खाते से पैसा नहीं निकाला। दोनों के पैसे उनके खातों में ही जमा हैं। वर्तमान में उनके खाते में 70 लाख रुपये हैं।
टीबी के कारण हुई धीरज की मौत, अब बची सिर्फ मां
अधिकारियों ने बताया कि धीरज काफी दिनों से टीबी (ट्यूबरकोलोसिस) से पीड़ित था। उसी के चलते रविवार को उसकी मौत हो गई। अब उसके परिवार में सिर्फ 80 वर्षीय मां बची है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों और धीरज के दोस्तों ने बताया कि वह कभी बैंक खाते से पैसे नहीं निकालता था। जब भी उसे जरूरत होती थी तो वह लोगों से पैसे मांगकर अपना काम चलाता था। इतना ही नहीं उसके पिता भी लोगों से पैसे मांगकर काम चलाते थे। वे कभी कहीं जाते भी नहीं थे।
पैसों की खातिर कभी नहीं की शादी
वहीं कुछ परिचितों ने बताया कि धीरज ने शादी भी नहीं की थी, क्योंकि उसे डर था कि शादी के बाद पत्नी पैसे लेकर भाग जाएगी। कुष्ठ रोग विभाग के लोगों ने बताया कि धीरज अस्पताल परिसर में बने घर में ही रहता था। जानकारी के मुताबिक उसने अपनी पूरी नौकरी के दौरान कभी छुट्टी भी नहीं ली।
संबंधित खबरें
'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
36 mins agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
1 hr agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
3 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines