Prayagraj News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भीड़ ने दो युवकों को चोरी के शक में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की मौत हो गई। दूसरे का गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाजार के सीसीटीवी खंगाले गए हैं।
अभी पढ़ें – MP News: तीन साल के बच्चे के अपहरण से मचा हड़कंप, तीन घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
चोरी के शक में पकड़ा, मरा समझ कर भाग गए
घटना प्रयागराज के बेनीगंज इलाके में मंगलवार सुबह हुई। यहां चोर होने के शक में भीड़ ने दो युवकों को जमकर पीटा। एसपी सिटी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि इस घटना में गप्पू उर्फ जहीर खान (35) की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक मुन्ना उर्फ यूसुफ खान गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। दोनों युवकों के परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
पुलिस को बाजार में गंभीर स्थिति में मिले थे दोनों
उन्होंने बताया कि बेनीगंज क्षेत्र के बाबा मार्केट इलाके में दो युवकों के गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने दोनों घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गप्पू को मृत घोषित कर दिया। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि दोनों चोरी करने के इरादे से वहां गए थे, लेकिन भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया था।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: जमीनी विवाद के चलते भाई बना हत्यारा, भाभी को उतारा मौत के घाट
सीसीटीवी में दिखाई दिए पिटाई करने वाले
एसपी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास और मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। इसके आधार पर संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुंचते ही काफी लोग अपने प्रतिष्ठानों को बंद करके चले गए। एक-एक करके सभी से पूछताछ की जाएगी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
41 mins agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
2 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
3 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
3 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines