---विज्ञापन---

MP News: तीन साल के बच्चे के अपहरण से मचा हड़कंप, तीन घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में 3 वर्षीय बच्चे के अपहरण से हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस की सतर्कता ने लोगों के मन में कानूनी व्यवस्थाओं के प्रति विश्वास को और मजबूत कर दिया। पुलिस ने 3 घंटे के अंदर बच्चे को ना केवल ढूंढ निकाला, बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस […]

बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में 3 वर्षीय बच्चे के अपहरण से हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस की सतर्कता ने लोगों के मन में कानूनी व्यवस्थाओं के प्रति विश्वास को और मजबूत कर दिया। पुलिस ने 3 घंटे के अंदर बच्चे को ना केवल ढूंढ निकाला, बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलवानी और मोरानी के बीच से आज पुलिस ने शिकारिया (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शिकारिया ग्राम बिलवानी से एक 3 वर्षीय मासूम को लेकर खेतों की ओर भाग निकला था। सूचना मिलते ही पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्रों की चारों दिशाओं में पाइंट लगा दिया। पुलिस ने आसपास ग्रामीणों को भी सचेत कर दिया था।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Maharashtra: एकनाथ शिंदे गुट को नया चुनाव चिन्ह मिला, एक दिन पहले पार्टी को मिला था नया नाम

इसी दौरान पुलिस को मोरानी की तरफ एक व्यक्ति बच्चे के साथ आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने उसे वहीं दबोच कर बच्चे के परिजनों को मौके पर बुलाया। यहां उन्होंने बच्चे की पहचान कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजपुर के अनुसार आरोपी शिकारिया को बिलवानी और मोरानी के बीच दबोचा गया था। इसके कब्जे से 3 वर्षीय मासूम को छुड़ाकर परिजन को सौंप दिया गया है।

---विज्ञापन---

थाना प्रभारी यशवन्त बड़ोले के अनुसार आरोपी शिकारिया सिलावद थाना क्षेत्र के ग्राम बोरी का निवासी है। पुलिस ने फिलहाल मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आरोपी को न्यायालय पेश किया जाएगा। फिलहाल, मामले में आगे की जांच की जा रही है।

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Oct 11, 2022 10:05 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola