Prayagraj Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में खाकी की शाख को बट्टा लगाने का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत्त एक लाइन हाजिर दरोगा मसाज पार्लर में पहुंच गया। यहां पार्लर की एक महिला कर्मचारी के साथ उसकी बहस हो गई। तभी उसने महिला का हाथ पकड़ कर बदसलूकी कर दी। वहीं सूचना पर पहुंचे एक दरोगा के साथी भी गाली-गलौज कर दी। एसएसपी के आदेश पर अब उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
थाना सिविल लाइंस में तैनात दरोगा को किया था लाइन हाजिर
घटना प्रयागराज की है। यहां दरोगा कमीमउल्ला को कुछ समय पहले निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया गया था। जानकारी के मुताबिक वह देर शाम एक मसाज पार्लर में पहुंच गया। आरोप है कि वह नशे में धुत्त था। किसी बात को लेकर उसने पार्लर की महिला कर्मचारी के साथ कहासुनी हो गई। तभी दरोगा ने महिला का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दरोगा की धुनाई लगा दी।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी से भी की मारपीट
इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर संबंधित चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस राकेश शर्मा और पुलिस कर्मी हॉट स्टफ चौराहा स्थित किंग थाई स्पा सेंटर पर पहुंच गई। आरोप है कि नशे में धुत्त लाइन हाजिर दरोगा ने इन पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं हाथापाई के बाद मारपीट भी कर दी। मामले की उच्चाधिकारियों का जानकारी दी गई। वहीं एसएसपी को घटना से अवगत कराया गया।
दरोगा का कराया गया मेडिकल, फिर भेजा जेल
पुलिस ने तत्काल दरोगा को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया है। बताया जा रहा है कि दरोगा मसाज कराने के लिए पार्लर में गया था। वहीं एसएसपी प्रयागराज के आदेश पर आरोपी दरोगा के खिलाफ महिला कर्मचारी से मारपीट और छेड़छाड़ समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरोगा को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
संबंधित खबरें
झारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
28 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
36 mins agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
2 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
5 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines